Monday, July 1, 2024
उत्तराखंड

पुस्तकों द्वारा बौद्धिक एवं मानसिक विकास संभव-अनिता ममगाई

देहरादून

ऋषिकेश में आज नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया की मोबाइल प्रदर्शनी का महापौर ने किया शुभारंभ किया इस दौरान नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि  किताबें हमारी सच्ची साथी होती हैं। इसे न सिर्फ एक आर्थिक संसाधन के रूप देखना चाहिए बल्कि इससे पढ़ने की क्षमता बढ़ती है। छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक किताबें पढ़नी चाहिए। उक्त विचार शनिवार को महापौर ने गंगा तट त्रिवेणी घाट पर गंगा पुस्तक परिक्रमा के शुभारंभ मौके पर बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए व्यक्त किए। नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में त्रिवेणी घाट पुस्तकों की मोबाइल प्रदर्शनी के उद्वाटन के लिए पहुंची महापौर ने कहा कि पुस्तक हमेशा से ही प्रेरणाश्रोत रही हैं, लेकिन आज खेदजनक पहलू यह है कि कंप्यूटरीकृत इस युग में पुस्तकों का क्रेज काफी कम होता जा रहा है। ऐसे में आज स्कूली बच्चों के साथ साथ आम लोगों में भी पुस्तकों के प्रति जागरूकता लाना जरूरी है। इसी तरह के आयोजन लोगों में पुस्तकों के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकें ज्ञान का भंडार होती हैं तथा पुस्तकों द्वारा ही हमारा बौद्धिक एवं मानसिक विकास संभव होता है। ज्ञान प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ साधन होने के साथ-साथ, पुस्तकें हमें सामाजिक व्यवहार, संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा जैसे गुणों के संवर्धन में सहायक सिद्ध होती हैं तथा प्रबुद्ध नागरिक बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।जिस प्रकार संतुलित आहार हमारे शरीर को पुष्ट करता है, उसी प्रकार पुस्तकें हमारे मस्तिष्क की भूख को मिटाती हैं। समाज के परिष्कार, व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि एवं कार्यक्षमता तथा कार्यकुशलता के पोषण में भी पुस्तकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। पुस्तकों के अध्ययन से हमारा एकाकीपन भी दूर होता है।कार्यक्रम के उपरांत अगले गंतव्य के लिए महापौर ने सचल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *