Wednesday, July 3, 2024
उत्तराखंड

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर हरिद्वार में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

हरिद्वार। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के निर्णय को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी की लोक सभा से सदस्यता समाप्त करने के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उस पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने भ्रष्ट्राचार में डूबी भाजपा सरकार कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से डर गई है। तभी वह इस प्रकार के कदम उठा रही है। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा सरकार राहुल गांधी से डर गई है। राहुल ने सरकार के खिलाफ जो मुद्दे उठाए उससे मोदी सरकार घबरा गई। उनकी सदस्यता समाप्त करना सरकार की हताशा दर्शा रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं। भ्रष्टाचार समेत अन्य मुददों पर भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस अपनी मुहिम को जारी रखेगी। ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि देश में हिटलर शाही चल रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर सरकार क्या जताना चाहती है। कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएगा तो उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर सदस्यता समाप्त कर दी जाती है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाया तो झूठे मुकदमे दर्जकर उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई। लेकिन जनता सब देख रही है। 2024 में जनता सरकार की इस तानाशाही का जवाब जरूर देगी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैफ खुराना ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार के नाम पर लाठियां मिल रही है। सरकार के खिलाफ बोलने पर सदस्यता समाप्त हो रही है। भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू है। इस दौरान मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल, राजबीर सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नितिन तेश्वर, तुषार कपिल, शुभम जोशी, विभाष मिश्रा, निखिल सौदाई, महरूफ सलमानी, सुनील कुमार, हरद्वारी लाल, विमला पांडे, मुरली मनोहर, दिनेश पुंडीर, एजाज अली, तरुण व्यास, दीपक कोरी, बृजमोहन बड़थ्वाल आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *