Saturday, July 6, 2024
उत्तराखंड

मनसा देवी पैदल मार्ग के गेट पर पुलिस ने जड़ा ताला

हरिद्वार। मनसा देवी पैदल मार्ग पर दोपहिया वाहन से सवारियां ढोने की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुख्य गेट पर ही ताला जड़ दिया है। नवरात्र पर्व पर दोपहिया वाहन से मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हो जाता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने यह कदम उठाया है। ऐसे में अब हर कोई पैदल यात्रा कर मनसा देवी मंदिर कैंपस तक आ जा सकेगा। मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन फर्राटा भरते हैं। अधिकांश वाहन के चालक सवारियों से मनमानी रकम लेकर उन्हें मंदिर कैंपस तक पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। नवरात्र पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं दोपहिया वाहन से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी एकाएक बढ़ जाती है। इन हालात में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि पैदल मार्ग के मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है। अब हर कोई पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंच सकेगा। दुकानदार भी पैदल जाएंगे। बिलकुल भी ढिलाई नहीं दी जाएगी। दोपिया वाहन के पैदल मार्ग पर दौड़ने से दुर्घटना होने का अंदेशा है। इसी के तहत गेट बंद किय गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *