Quick Links:
Tuesday, 8 September 2026
  • Home  
  • बिधौली में सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग और मारपीट, निजी शिक्षण संस्थान के सात छात्र गिरफ्तार 
- उत्तराखंड

बिधौली में सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग और मारपीट, निजी शिक्षण संस्थान के सात छात्र गिरफ्तार 

देहरादून प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिधौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग करने के मामले में दून पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। मामले में पुलिस ने संबंधित शिक्षण संस्थान […]

देहरादून

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिधौली में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हुड़दंग करने के मामले में दून पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। मामले में पुलिस ने संबंधित शिक्षण संस्थान को रिपोर्ट भेजकर आरोपियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और निष्कासन की संस्तुति की है।
पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को कोतवाली प्रेमनगर को सूचना मिली थी कि बिधौली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है और दोनों पक्ष सार्वजनिक स्थान पर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां दोनों पक्ष उग्र होकर एक-दूसरे से मारपीट कर रहे थे। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों के भी चोटिल होने की आशंका बनी हुई थी।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक और अधिक उग्र हो गए और दोबारा मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ने और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के सात युवकों को धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए सभी युवक प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी संबंधित संस्थान को देते हुए सभी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई तथा निष्कासन के लिए रिपोर्ट भेजी है।
गिरफ्तार युवक
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन पाटनी (21), अभय कोहली (21), नैथन (21), कृष उपाध्याय (20), युग नागर (21), अर्पित तोमर (19) और कवि अत्री (20) के रूप में हुई है। सभी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जैनेंद्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिधौली, कांस्टेबल जसबीर कंडारी, कांस्टेबल श्रीकांत मलिक और कांस्टेबल जगजोत शामिल रहे।
एसएसपी दून की सख्ती के बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। प्रेमनगर की इस कार्रवाई को भी इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *