🔔 खटाना बुलेटिन

नई खबरों, ब्लॉग और वीडियो की सूचना अपने फोन पर पाएं।

सूचनाएं चालू करने के लिए अनुमति दें।

उत्तराखंड स्थापना दिवस 2026विज्ञापन

26 साल उत्तराखंड के – हरिद्वार ने क्या खोया, क्या पाया?

हरिद्वार, गंगा मैया का किनारा और चाय पीते कुछ लोग...

पहला भाई: उत्तराखंड की स्थापना को 26 साल हो गए। इन 26 वर्षों में हरिद्वार ने क्या खोया और क्या पाया?
दूसरा भाई: भाई, भीड़, प्रदूषण, सौतेलापन और क्या-क्या नहीं सहा!

तीसरा भाई: नहीं भाई, विकास भी तो खूब हुआ है!

चौथा भाई: भाई, सबसे बड़ा नुकसान तो यहाँ के SC और OBC वर्ग के लोगों का हुआ है।

पाँचवाँ भाई: वो कैसे भाई? क्या नुकसान हुआ?

छठा भाई:भाई, SC आरक्षण का लाभ शिल्पकार के नाम पर कथित रूप से लूटा गया और OBC के मामले में पहाड़ के बड़े इलाके को ही OBC घोषित करके यहाँ के वास्तविक हकदारों के अधिकारों पर सवाल खड़े कर दिए गए।

सातवाँ भाई: तो फिर बताओ, हमारे विधायक क्या कर रहे थे?

आठवाँ भाई: नारा लगा रहे थे—जहाँ खड़े, सरकार से बड़े!

नौवाँ भाई: अरे भाई, मजाक छोड़ो! सच्चाई तो यह है कि टिकट कटने के डर से सबने चुप्पी साध रखी है और जनता भी अपने हक की आवाज उठाने के बजाय चमचागीरी की चाशनी चाट रही है। नतीजा यह है कि स्थानीय युवाओं के रोजगार और अवसरों पर कथित फर्जी SC-OBC प्रमाणपत्रों का मुद्दा लगातार सवाल खड़े कर रहा है।

सभी एक साथ: सेम-सेम-सेम!
WhatsApp