प्रधानों को किया जाता है बदनाम, प्रशासक काल में अधिकारी कर गए बड़ा खेल
तीन साल बाद भी जांच अधूरी, पंचायतीराज विभाग पर उठे सवाल
हरिद्वार के जिला पंचायतीराज विभाग में सरकारी खरीद और निर्माण कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी शिकायत पर करीब तीन साल बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। वाटर कूलर, स्ट्रीट लाइट, हैंडपंप और कोरोना काल में सैनिटाइजर खरीद में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जिला पंचायतीराज अधिकारी द्वारा तीन बार जांच के निर्देश दिए जाने के बावजूद आज तक जांच आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई। अब शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्यायालय जाने की चेतावनी दी है।
सवाल यह है कि आखिर तीन बार निर्देश जारी होने के बाद भी जांच क्यों पूरी नहीं हुई?
उच्च अधिकारियों का इस मामले में पक्ष या बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से दर्शकों के समक्ष रखा जाएगा।

टिप्पणियाँ (0)