पिथौरागढ़ – मदकोट में अनुवाल समुदाय के महासम्मेलन का आगाज हो गया है। अनुवाल महोत्सव का केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दीप जलाकर उद्घाटन किया।
अनुवाल का समुदाय क्षेत्र में भेड़ पालन और भेड़ बकरी चुगान कर ऊनी कारोबार को समर्पित एक समुदाय है। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर विधायक हरीश धामी ने अनुवाल समुदाय की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि अजय टम्टा एवं केदार जोशी का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व केएमवीएन अध्यक्ष रुद्र सिंह पंडा ने बताया कि अल्पाइन रीजन में भेड़-बकरी पालन कर अपना जीवन यापन करने वाले लोगों को अनुवाल समुदाय कहा जाता है।
मुख्य अतिथि केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं अनुवाल समुदाय के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब तक की सबसे सुंदर झांकी अनुवाल समुदाय द्वारा आज मदकोट में निकली झांकी है। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर रहने वाले अनुवाल समुदाय के लोग प्रहरी के तौर पर कार्य करते हैं। सीमाओं पर होने वाली गतिविधियों की सबसे पहले जानकारी इसी समुदाय के लोगों को होती है। जिससे वे सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को अवगत कराते आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 12000 करोड़ रुपये भारत माला प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार ने दिए हैं। ऑल वेदर सडक़ का कार्य बेहद तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक सडक़ें अपने संसदीय क्षेत्र में स्वीकृत कराई हैं। कई योजनाओं का कार्य भी पूर्ण कर लिया है। उन्होंने कहा कि अनुवाल समुदाय को कैसे केंद्रीय आरक्षण मिले उसके लिए समुदाय के लोगों के साथ बैठकर हल निकालने का प्रयास करेंगे। साथ ही, उन्होंने अनुवाल समुदाय हेतु भवन बनाने की घोषणा की। मौके पर रुद्र सिंह पंडा, कवींद्र देवली, गुमान सिंह चिराल, धर्मेंद्र कुमैय्या, सुरेंद्र सोरागी, प्रयाग पालीवाल, महिमन कन्याल, विक्रम दानू आदि मौजूद थे। संचालन लक्ष्मण बिष्ट, कैलाश कोरंगा और मोहन सिंह कोरंगा ने किया।
पिथौरागढ़ – मदकोट में अनुवाल समुदाय के महासम्मेलन का आगाज हो गया है। अनुवाल महोत्सव का केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री अजय टम्टा ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। अनुवाल का समुदाय क्षेत्र में भेड़ पालन और भेड़ बकरी चुगान कर ऊनी कारोबार को समर्पित एक समुदाय है। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर विधायक हरीश धामी ने […]
