Quick Links:
Saturday, 4 July 2026
  • Home  
  • एनएसएस शिविरार्थियों को दी खेती की जानकारी
- उत्तराखंड

एनएसएस शिविरार्थियों को दी खेती की जानकारी

लोहाघाट पॉलीटक्निक के सात दिनी एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बाद में उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र में खेती की जानकारी दी गई। मंगलवार कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिपं सदस्य व भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने […]

लोहाघाट पॉलीटक्निक के सात दिनी एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। इस दौरान शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बाद में उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र में खेती की जानकारी दी गई। मंगलवार कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिपं सदस्य व भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने किया। उन्होंने सात दिवसीय शिविर में मनोयोग के साथ कार्य कर समाज और देश सेवा के क्षेत्र में लागू करने की अपील की। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. दीपाली तिवारी पांडेय ने तकनीकी खेती के बारे में जानकारी दी। डॉ. लीमा ने नेचुरल फार्मिंग के बारे में बताया। इससे पूर्व स्वयं सेवकों ने मेरा सैय्या छन सारा गौका हीरो.., रामदाई का होटल नैनीताल मा.., हल्द्वानी बाजार बठै मैले मलाई.. गीतों पर कार्यक्रम पेश किए। कमलेश भट्ट और कल्पना के संचालन में हुए शिविर में कार्यक्रम अधिकारी सोनू कुमार,डॉ. अविकल कुमार, कमलेश कुमार आजाद, अनिल रौतेला, प्रीति मौर्या, डीके शर्मा, वीरेंद्र प्रताप धौनी, उमाकांत दिवाकर, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *