हरिद्वार
कनखल कोतवाली क्षेत्र के राजा गार्डन की मांगेराम पुलिया से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां मीना ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार आठ अगस्त को किशोरी घर से कांवड़ देखने जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार घर से निकलते समय उसने पीले रंग का टॉप पहना हुआ था। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।

