कनखल कोतवाली क्षेत्र में दक्ष मंदिर घूमने जाने की बात कहकर घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों के अनुसार एक सितंबर की शाम को किशोरी घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। किशोरी के मामा ने कनखल थाने में गुमशुदगी की शिकायत देकर पुलिस से उसकी बरामदगी की गुहार लगाई। शिकायत के मुताबिक किशोरी की लंबाई करीब पांच फीट, रंग गेहुआं, बाल काले और लंबे हैं। घटना के समय किशोरी ने चेक दार सफेद काली टॉप, ग्रे रंग का लोअर और हरे रंग की चप्पल पहन रखी थी। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

