• Home  
  • भाजपा पार्षदों ने की बोर्ड बैठक बुलाने की मांग
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

भाजपा पार्षदों ने की बोर्ड बैठक बुलाने की मांग

हरिद्वार – बोर्ड बैठक अतिशीघ्र किए जाने की मांग को लेकर नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय से मुलाकात कर भाजपा पार्षदगणों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दुर्गानगर के पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मेयर अनीता शर्मा बोर्ड की बैठक आयोजित नहीं कर पा रही हैं। वार्डों में जनसमस्याओं का अंबार […]

हरिद्वार – बोर्ड बैठक अतिशीघ्र किए जाने की मांग को लेकर नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय से मुलाकात कर भाजपा पार्षदगणों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दुर्गानगर के पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि मेयर अनीता शर्मा बोर्ड की बैठक आयोजित नहीं कर पा रही हैं। वार्डों में जनसमस्याओं का अंबार लगा हुआ है। क्षेत्र की जनता विकास कार्यों को लेकर बार बार पार्षदगणों से गुहार लगा रही है। लेकिन मेयर मात्र राजनीतिक बयानबाजी करने में लगी हुई हैं। जनप्रतिनिधि जनता के समक्ष पहुंचते हैं तो अनेकों समस्याओं के अंबार जनता द्वारा गिनाए जा रहे हैं। पथ प्रकाश व्यवस्था नालों नालियों की समस्या से लेकर वार्डो में नियमित सफाई को लेकर वार्डो की जनता पार्षदगणों से सवाल कर रही है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित बोर्ड की बैठक ना होना मेयर अनीता शर्मा की लचर कार्यप्रणाली का दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठक अतिशीघ्र आहुत की जानी चाहिए। जिससे वार्डो की समस्याओं का निस्तारण हो सके। इस दौरान पार्षद विनीत जौली, राजेश शर्मा, शुभक मण्डोला, सुनील गुड्ड ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों पर अनर्गल आरोप लगाने का काम कांग्रेस कर रही है। विकास कार्यो एवं जनहित के मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मात्र झूठे अनर्गल बयान देकर हरिद्वार की जनता को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। धरातल पर विकास कार्य करने के स्थान पर ओछी बयानबाजी की जा रही है। सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए जनहित के कार्यो पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनहित के कार्य लंबित होने के कारण नगरवासियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड की बैठक ना होने के कारण विकास कार्य अवरूद्ध हैं। नगर की स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था बदहाल है। सीवर उफनने की समस्या विभिन्न क्षेत्रों में बनी हुई है। उन्होंने जल्द से जल्द बोर्ड बैठक किए जाने की मांग की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *