• Home  
  • एससी एसटी आयोग सदस्य ने जहरीली शराब से हुई मौतों को दुखद बताया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

एससी एसटी आयोग सदस्य ने जहरीली शराब से हुई मौतों को दुखद बताया

हरिद्वार – एससी एसटी आयोग की सदस्य डॉ.स्वराज विद्वान ने कहा कि राज्य सरकार जहरीली शराब के चलते जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के प्रयास लगातार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यन्त दुखद है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। किसी भी राजनैतिक पार्टी के नेता […]

हरिद्वार – एससी एसटी आयोग की सदस्य डॉ.स्वराज विद्वान ने कहा कि राज्य सरकार जहरीली शराब के चलते जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने के प्रयास लगातार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यन्त दुखद है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। किसी भी राजनैतिक पार्टी के नेता इस घटना पर राजनीति ना करें। दुर्भाग्यवश ऐसी घटना हो गयी है। सभी प्रभावित परिवारों को निष्पक्षता से मदद देने के प्रयास राज्य की त्रिवेंद्र सरकार कर रही है। जहरीली शराब के चलते जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों से मुलाकात करने के बाद डा.स्वराज विद्वान राज्य अतिथी गृह डाम कोठी में पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गयी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। नशे का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के अभाव के चलते इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। शिक्षित समाज होगा तो ऐसी घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा। उन्होंने जिला अधिकारी एवमं एसएसपी से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और कहा कि मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। मृतकों के परिवारों को चिन्हित कर मुआवजे की धनराशि को दिया जाना सुनिश्चत किया जाए। नशा करने वालों का समाज बहिष्कार किया जाना चाहिए। जिससे नशे पर पूर्ण रूप से अंकुश लग सकता है। छात्रवृत्ति घोटाले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी इसमें संलिप्त हैं। उनकी जांच की जा रही है। कुछ कर्मचारियों को नोटिस भी दिए जा चुके हैं। राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश भर में चला रही है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीति में भी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी दी जा रही है। महिला उत्पीडऩ की घटनाओं पर भी आयोग त्वरित संज्ञान ले रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एवमं उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीकर मरने वाली घटना की मैजिस्ट्रेट जांच होनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *