Quick Links:
Thursday, 13 August 2026
  • Home  
  • संजय चोपड़ा के कार्यकाल में हुई थी मण्डी में ईनेम की शुरूआत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

संजय चोपड़ा के कार्यकाल में हुई थी मण्डी में ईनेम की शुरूआत

हरिद्वार- ई राष्ट्रीय कृषि बाजार में हरिद्वार कृषि उत्पादन मण्डी समिति को उत्र्कष्ट प्रदर्शन में प्रथम रूप से सम्मिलित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरिद्वार मण्डी को देश की प्रथम मण्डी के रूप में सम्मानित करते हुए पुरूस्कृत किए जाने के लिए चयन प्रक्रिया में सम्मिलित किए जाने पर पूर्व कृषि उत्पादन मण्डी […]

हरिद्वार- ई राष्ट्रीय कृषि बाजार में हरिद्वार कृषि उत्पादन मण्डी समिति को उत्र्कष्ट प्रदर्शन में प्रथम रूप से सम्मिलित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरिद्वार मण्डी को देश की प्रथम मण्डी के रूप में सम्मानित करते हुए पुरूस्कृत किए जाने के लिए चयन प्रक्रिया में सम्मिलित किए जाने पर पूर्व कृषि उत्पादन मण्डी समिति अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने बताया कि 2014 में ई राष्ट्रीय कृषि बाजार पर अध्यक्ष पद पर रहते हुए जयपुर नियाम इंस्टीट्यूट में बतौर 15 दिन का प्रशिक्षण के साथ हैदराबाद कृषि प्रयोगशाला अत्याधुनिक तकनीकी जानकारी 20 दिन के प्रशिक्षण में प्राप्त की थी। जिसके तहत उत्तराखण्ड की प्रथम मण्डी हरिद्वार मण्डी को ऑनलाईन संचालित करते हुए किसानो को उनकी उपज के न्यूनतम दाम दिलवाने के उद्देश्य से 1 अप्रैल 2015 से शुरू कर दी गयी थी। उसके उपरांत भारत सरकार द्वारा 2016 में ई राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना को देश के सभी मण्डीयों को ऑनलाईन कर 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उसी के तहत हरिद्वार मण्डी में धान की फसल व फल फ्रूट, सब्जी, आयुष इत्यादि किसानों की उपज का जांच कराकर ए.बी.सी. तीन कैटेगरी बनाकर किसानों की उपज को ऑनलाईन बेचने का काम हरिद्वार मण्डी से देश की 365 मण्डीयों के साथ जोडक़र शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के ई राष्ट्रीय कृषि बाजार को देश में संचालित कर रहे निदेशक अरूण कुमार सिंह हरिद्वार मण्डी में आकर ई राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत उत्र्कष्ट कार्य कर रही हरिद्वार मण्डी को एक मॉडल मण्डी के रूप में स्थापित करके गए थे। उसके उपरांत लगातार मेरे द्वारा प्रयास जारी रहा और प्रतिदिन 10 से 21 किसानों का ऑलनाईन उपज बेचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यदि हरिद्वार मण्डी को उत्र्कष्ट मण्डी के रूप में पुरूस्कृत कर रहे हैं तो वह सारा श्रेय हरिद्वार मण्डी के समस्त अधिकारी, कर्मचारियो, मण्डी के व्यापारियों व ऑनलाईन उपज को बेच रहे किसान भाईयों को जाता है।
मण्डी व्यापारी तस्लीम अहमद, गोपाल कृष्ण, शम्भूनाथ ने संयुक्त रूप से कहा कि हरिद्वार मण्डी में रैपनिंग चैम्बर (केला पकाऊ संयत्र), किसान भवन, बैंक, पोस्ट ऑफिस, कूड़ा निस्तारण केंद्र, नवीन 150 दुकानों का निर्माण, 32 बड़े गोदाम, ग्रामीण क्षेत्रों में नल, सडक़ जैसे विकास के कार्य निर्वतमान मण्डी अध्यक्ष संजय चोपड़ा के रचनात्मक व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की शैली व्यापारी व किसान भाईयों को भाती है। आज हरिद्वार मण्डी को यदि भारत सरकार द्वारा उत्र्कष्ट पुरूस्कार से सम्मानित किया जा रहा है तो उसका श्रेय पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा को जाता है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही व्यापारी व किसान कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा का नागरिक अभिनंदन करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *