Quick Links:
Wednesday, 9 September 2026
  • Home  
  • स्टाफ बैठक में डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
- उत्तराखंड

स्टाफ बैठक में डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और सभी उपजिलाधिकारियों के साथ स्टाफ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश […]

अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और सभी उपजिलाधिकारियों के साथ स्टाफ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान प्रशासनिक व्यवस्था में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है तथा अन्य कार्मिकों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा तथा उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, सुनील कुमार, संजय कुमार, सौम्या गर्ब्याल और याक्षी अरोड़ा को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।



Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *