लॉगिन | साइन अप

वादा पूरा नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन

2026-10-24 • UTTARAKHAND • खटाना बुलेटिन
वादा पूरा नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन
रुड़की उत्तराखंड किसान मोर्चा का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर चल रहा धरना शनिवार को 67वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे किसानों ने स्पष्ट किया कि महापंचायत के दौरान प्रशासन की ओर से किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। शनिवार को धरने की अध्यक्षता चौधरी जयसिंह प्रधान ने की, जबकि संचालन नरेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। किसानों ने कहा कि महापंचायत के दौरान प्रशासन ने उनकी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया था। अब प्रशासन को अपने वादे पर अमल करना चाहिए।

WhatsApp पर शेयर करें