भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार गिरफ्तार

नैनीताल
प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को सौन गांव के पास छापेमारी की। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान 33 वर्षीय जसवंत सिंह क्वीरा, 32 वर्षीय गोपाल सिंह, 42 वर्षीय महेंद्र सिंह और 36 वर्षीय नरेश राणा निवासी भीमताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3300 रुपये की नगदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। कोतवाली भीमताल में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह देऊपा, अपर उपनिरीक्षक अजुला जॉन, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह राणा शामिल रहे।




