Quick Links:
Friday, 11 September 2026
  • Home  
  • ललतारौ पुल से बाल्मीकि चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
- उत्तराखंड

ललतारौ पुल से बाल्मीकि चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार(आरएनएस)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने ललतारौ पुल से वाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण हटाओ […]

हरिद्वार(आरएनएस)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने ललतारौ पुल से वाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। करीब से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। शुक्रवार को प्रशासन की टीम के पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं ही सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान समेटना शुरू कर दिया। वहीं, जिन स्थानों पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, वहां प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाया। सड़क और फुटपाथ पर सामान रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने वालों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को आमजन के आवागमन के लिए सुगम बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। अभियान के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *