चुड़ियाला
भलसवागाज गांव में दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार के साथ ही समापन किया गया । राजेश कुमार व मोहिनी पुण्डीर ने मंच संचालन किया ।
शनिवार को न्याय पंचायत भलसवागाज के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलसवागाज के खेल मैदान पर दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर काॅलेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह पुण्डीर ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से छात्रों का शिक्षा के साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास सहित व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है ।
काॅलेज के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह राणा ने कहा की इस तरह के आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है।
काॅलेज के अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने सभी अध्यापकों व कर्मचारियों सहित सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। कबड्डी बालक वर्ग में महाराणा प्रताप मैमोरियल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, खो-खो बालक वर्ग में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 100 भी दौड़ में जतिन कुमार ने प्रथम, 1500 व 3000 भी दौड़ में प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया चक्का फेंक में निशांत राणा ने प्रथम व गोला फेंक में श्रीयांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया लम्बी कूद में कार्तिक कुमार ने प्रथम स्थान किया
बालिका वर्ग में 100 मी दौड़ में आसमां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 1500 व 3000 मी दौड़ में सेवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंजू त्यागी ने लेखा कार्य सम्पन्न कराया इस अवसर पर दिग्विजय सिंह,अश्वनी कुमार, दुर्वेश कुमार त्यागी, मुकुल चौहान,विश्वास चौधरी, पंकज कुमार,सुधीर कुमार, प्रदीप राणा, सुनील कुमार, मीनाक्षी, मीनू साधना, रिया , बसंत, प्रशांत त्यागी , संदीप कुमार ,प्रमोद कुमार ,राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

