• Home  
  • ओबीसी बैंक तिराहे पर हाईमास्क लाइट लगाने की मांग
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

ओबीसी बैंक तिराहे पर हाईमास्क लाइट लगाने की मांग

रुडकी – घाड़ क्षेत्र का केंद्र बिंदु माने जाने वाला धनौरी चौराहा अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस चौराहे पर कोई भी प्रकाश की व्यवस्था नहीं है यही कारण है कि रात का अंधेरा धनौरी चौराहे पर इस कदर पसर जाता है कि साइकिल सवारों और छोटे वाहन तीव्र गति से आने वाले […]

रुडकी – घाड़ क्षेत्र का केंद्र बिंदु माने जाने वाला धनौरी चौराहा अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस चौराहे पर कोई भी प्रकाश की व्यवस्था नहीं है यही कारण है कि रात का अंधेरा धनौरी चौराहे पर इस कदर पसर जाता है कि साइकिल सवारों और छोटे वाहन तीव्र गति से आने वाले बड़े वाहनों की चपेट मे आ जाते हैं। हरिद्वार भगवानपुर मार्ग बनने के कारण ट्रैफिक का खास दवाब इस मार्ग पर बना हुआ है। बड़ी संख्या मे छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरते हैं। ऐसा नहीं है कि क्षेत्रीय ग्रामीणों ने चौराहे को विकसित करने को लेकर कोई भी पैरवी नहीं की हो, ग्रामीणों ने चौराहे विस्तार को लेकर जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश शासन तक गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक भी कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी है। क्षेत्रीय ग्रामीण योगेश सैनी, अंकित सैनी, अरविंद, अमित सैनी, राकेश कुमार, माधोराम में बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लिखित और मौखिक शिकायत प्रशासन को की है, लेकिन अभी तक भी इस चौराहे को किसी ने भी सुध नहीं ली है। स्थानीय लोगों को कहना कि जल्द ही ओबीसी बैंक तिराहा पर चौराहा विकसित कर हाईमास्क लाइट लगाने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से वार्ता की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *