हरिद्वार – जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के कैंपो पर हमले व जवाबी कार्रवाई का समर्थन करते हुए उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने धर्मनगरी हरिद्वार में भारतीय सेना के समर्थन में बिरला चैक से शहीदे पार्क तक सलामी मार्च निकालकर सेना को किया जय हिंद। जय हिंद के उद्घोष के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आतंकवाद के सफाए की इस मुहिम को जारी रखने का अनुरोध किया। इस अवसर पर उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि पुलवामा आंतकवादी हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों के बदले की कार्रवाई जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा वायु सेना द्वारा जिस प्रकार आंतकवादी ठिकानों को नष्ट किया गया है। इसी प्रकार आंतकवादियों को चुन-चुन कर भारतीय सेना द्वारा उनको सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा हमले को गंभीरता से लिया और जिसका जीता-जागता स्वरूप भारतीय सेना को आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई की इस मुहिम में स्वतंत्र रूप से छूट दिया जाना देश की आम जनता की भावनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मान किया गया है। उन्होंने यह भी कहा आंतकवाद के खिलाफ आम जनता अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए भारतीय सेना को सलाम करती है। पंडित रविन्द्र कीर्तिपाल, मनीष शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा पुलवामा में आतंकवादी हमले से देश-दुनिया मे पाकिस्तान का घिनौना चेहरा व सच्चाई जग जाहिर हुई है। आज भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय सेना कमजोर नही है। आतंकवाद के खिलाफ ताबड़तोड़ मुहिम में आम जनता सेनिको उत्साहवर्धन करती रहेगी। भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकवादियों के कैंपो व ठिकानों को नष्ट किये जाने से भारतीय सेना के सम्मान में उत्साहित सलामी मार्च निकलते ओमप्रकाश भाटिया, गणेश ठेकेदार, देवेश गुप्ता, मनोज कुमार, छोटेलाल शर्मा, मोहनलाल, प्रभात, रोहित सेठी, खुशीराम, तस्लीम अहमद, धर्मपाल कश्यप, सदुशरण पंडित, मोहनलाल, विनेन्द्र कुमार, जयसिंह बिष्ट, राजकुमार अन्थोनी, विरजेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
पाकिस्तान स्थित आतंकवादी कैंपों पर हमले पर हर्ष जताया
हरिद्वार – जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के कैंपो पर हमले व जवाबी कार्रवाई का समर्थन करते हुए उत्तराखंड विकास मंच के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने धर्मनगरी हरिद्वार में भारतीय सेना के समर्थन में बिरला चैक से शहीदे पार्क तक सलामी मार्च निकालकर सेना को किया जय […]
