Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • पाकिस्तान पर सेना के हमले पर श्री ब्राह्मण सभा ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पाकिस्तान पर सेना के हमले पर श्री ब्राह्मण सभा ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई

हरिद्वार- श्री ब्राह्मण सभा द्वारा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का बदला लेने के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा सीमा पार आतंकवादियों के पोस्ट ध्वस्त करने की खुशी में मिठाई बांटकर भारतीय हवाई सेना का आभार जताया। इस मौके पर श्री ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पं.अधीर कौशिक ने आनंन्द भैरव मंदिर में शहीदों की […]

हरिद्वार- श्री ब्राह्मण सभा द्वारा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का बदला लेने के लिए भारतीय वायु सेना द्वारा सीमा पार आतंकवादियों के पोस्ट ध्वस्त करने की खुशी में मिठाई बांटकर भारतीय हवाई सेना का आभार जताया। इस मौके पर श्री ब्राह्मण सभा अध्यक्ष पं.अधीर कौशिक ने आनंन्द भैरव मंदिर में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ कर मिठाई बांटकर भारतीय वायुसेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमला तिलभर मात्र हुआ है। हमें और बड़ी कार्रवाई चाहिए और लाहौर को भस्म कर देना चाहिए। यह बहुत छोटी करवाई है भारतीय सेना को और तगड़ी कारवाई करने की आवश्यकता है साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये सच्ची श्रद्धांजलि सेना को मिली है। पंडित अधीर कौशिक ने देश के भीतर राष्ट्र द्रोहियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ नागरिकता खत्म करने की मांग की। इस मौके पर आनंद भैरव मंदिर के पूजारी भाष्करपूरी महाराज ने वायुसेना को धन्यवाद दिया और कहा मोदी ने सेना को खुली छूट दी इसके लिए धन्यवाद। समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने कहा कि पाकिस्तान को भारतीय सेना ने करारा जवाब देकर सिद्ध कर दिया है कि भारत किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का पूर्व में पानी बंद करने का निर्णय भी स्वागत योग्य रहा। पाकिस्तान को करारा जवाब देने के यह कार्रवाई भी स्वागत योग्य है। इस मौके पर आचार्य पंडित रवि शास्त्री, जगदीश शर्मा, प्रोफेसर अभिषेक, उमेश , सुमेश चावला ,रोशन पांडे ,अशोक, दीपक मौर्य ,आचार्य शीशराम ओनियान, डां.अभिषेक शुक्ल आचार्य, सोमपाल कश्यप, राजू डा.विशाल गर्ग के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *