रुडक़ी – एक भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर दी। ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड भाजपा नेता की गाड़ी में लगने से यह विवाद हुआ। चालन ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुर गांव निवासी शहबान गुरुवार सुबह अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली से रामनगर में पुरानी ईंटे लेने गया था। जब वह ट्रैक्टर ट्रॉली को बैक कर रहा था तो उसी दौरान उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली रामनगर निवासी एक भाजपा नेता की कार से लग गई। जिससे भाजपा नेता की कार पर डेंट आ गया। इस पर भाजपा नेता और ट्रैक्टर चालक के बीच कहासुनी हो गई। ट्रैक्टर चालक का आरोप है कि भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट कर दी। मारपीट में उसके हाथ पर चोट आई है। चालक शहबान ने मारपीट की तहरीर गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी है। तहरीर में शहबान ने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली की मामूली साइड भाजपा नेता की गाड़ी पर लगने के चलते भाजपा नेता ने मारपीट की है। एसएसआइ रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।