Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • भाजपा पर राजनैतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

भाजपा पर राजनैतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया

हरिद्वार- ज्वालापुर घास मण्डी बाल्मिीकि बस्ती स्थित पार्षद दीपिका बहादुर के आवास पर आवश्यक बैठक आहुत की गयी। बैठक में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे राजनैतिक कार्यक्रमों पर आपत्ती व्यक्त की गयी। इस अवसर पर पार्षद दीपिका बहादुर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। लेकिन ऐसे माहौल […]

हरिद्वार- ज्वालापुर घास मण्डी बाल्मिीकि बस्ती स्थित पार्षद दीपिका बहादुर के आवास पर आवश्यक बैठक आहुत की गयी। बैठक में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे राजनैतिक कार्यक्रमों पर आपत्ती व्यक्त की गयी। इस अवसर पर पार्षद दीपिका बहादुर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। लेकिन ऐसे माहौल में भी भाजपा के कार्यकर्ता सार्वजनिक रूप से कार्यक्रमों व बैठकों का आयोजन कर राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि विपक्ष लगातार देश हित की बात कर रहा है। कांग्रेस द्वारा अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। लेकिन भाजपा के नेता लोकसभा की तैयारियों में चुनावी माहौल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पार्षद जफर अब्बासी, सद्दीक गाड़ा, इसरार अहमद और मेहरबान खान ने भाजपा की औछी राजनीति की निंदा करते हुए कहा कि पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की शहादत का बदला सेना ले रही है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री स्वयं ही राजनैतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी निभा रहे हैं। देश भक्ति का अलाप करने वाले नेता ही भारत व पाकिस्तान के युद्ध जैसे हालातों में राजनैतिक लाभ ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि समस्त देशवासी एकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक होने के चलते भाजपा अपनी सभाओं के माध्यम से सेना की बहादुरी का राजनीतिककरण कर रही है। देश की जनता आतंकवाद को समाप्त करने की मंशा रखती है। लेकिन भाजपा पार्टी लगातार अपने कार्यक्रमों में व्यस्त है। वायुसेना का जवान पाकिस्तान की कैद में है। उसके बावजूद भी देश के प्रधानमंत्री विभिन्न मंचों से राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। युवा कांग्रेस नेता रवि बहादुर व अरशद ख्वाजा ने कहा कि भाजपा नेता भारत पाकिस्तान के बीच बने माहौल को राजनैतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। धार्मिक छीटाकशी भी की जा रही है। जोकि पूरी तरह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश रक्षा सर्वोपरि है। देश की सुरक्षा का राजनैतिक लाभ नहीं लेना चाहिए। सोशल मीडिया के माध्यम से भी गलत प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ऐसे पोस्ट डालने वालों के खिलाफ भी सभी को एकजुटता दिखानी चाहिए। इस अवसर पर पार्षद निलोफर अंसारी, मयंक सिंह, सुनील सिलेलान, जोनी राजौर, सागर आदि भी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *