• Home  
  • विभिन्न समस्याओं को लेकर फूंका सरकार का पुतला
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

विभिन्न समस्याओं को लेकर फूंका सरकार का पुतला

पिथौरागढ़ – मदकोट के लोगों ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चक्का जाम किया जाएगा। रविवार को एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह दानू के नेतृत्व में लोगों ने मदकोट बाजार में प्रदर्शन कर सरकार […]

पिथौरागढ़ – मदकोट के लोगों ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चक्का जाम किया जाएगा। रविवार को एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह दानू के नेतृत्व में लोगों ने मदकोट बाजार में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। दानू ने कहा कि 8 माह बाद भी मदकोट से रिंगू, चुलकोट, फापा, बादनी, मोटर मार्ग बंद पड़ा है। जिस कारण लोगों को 20किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। कार्यदायी संस्था मनमानी ढंग से मोटर मार्ग का निर्माण कर रही है। साना गांव में मोटर मार्ग का मलबा खेतों में फेंकने से दस परिवारों की कृषि भूमि बर्बाद हो गई है। पूर्व प्रधान चुलकोट जीवन सिंह नारायण ने कहा कि मार्ग नहीं बनने के कारण स्कूली बच्चों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कहा कि एक सप्ताह में समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों का साथ लेकर गौरी पुल मदकोट बाईपास पर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम लगाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में कला कोठी, नरेंद्र रिंगवाल, इंद्र राम, किशन रावत, कुंदन रिंगवाल, खुशाल रिंगवाल, राजेंद्र, ललित समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *