Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • 45 लाख लागत से अनुसूचित, जनजाति एवं बाल्मीकि बस्तियों में सडक़ें बनीं
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

45 लाख लागत से अनुसूचित, जनजाति एवं बाल्मीकि बस्तियों में सडक़ें बनीं

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत 45 लाख लागत से अनुसूचित जाति, जनजाति एवं बाल्मीकि बस्तियों में अनेक आंतरिक वोटर मार्गों का निर्माण हुआ है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा […]


ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत 45 लाख लागत से अनुसूचित जाति, जनजाति एवं बाल्मीकि बस्तियों में अनेक आंतरिक वोटर मार्गों का निर्माण हुआ है।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषकर अनुसूचित जाति जनजाती एवं बाल्मीकि बस्तियों को आंतरिक मोटर मार्गो से जोडऩे के लिए व्यापक स्तर पर कार्य योजना बनाकर इन क्षेत्रों में आंतरिक मोटर मार्गो के निर्माण किए गए हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के गुमानीवाला, गुलारानी, ऊषा फार्म, बापू ग्राम, बाल्मीकि बस्ती श्यामपुर, अनुसूचित जाति बस्ती प्रतीत नगर आदि क्षेत्रों में 45 लाख रुपए लागत के विभिन्न आंतरिक मोटर मार्गों का निर्माण किया गया है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि जनजातीय एवं अनुसूचित जाति समाज को मुख्यधारा में जुडऩे के लिए इन बस्तियों में आंतरिक मोटर मार्गों का निर्माण किया गया है, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना ना करना पढ़े। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य निरंतर प्रगति पर चल रहे हैं समाज के सभी वर्गों को विकास कार्यों से जोडऩे का प्रयास किया गया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत उन्हीं क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है जिन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति ,जनजाति, बाल्मीकि एवं बुक्सा समुदाय के लोग निवास करते हैं ताकि उन्हीं क्षेत्रों में आंतरिक मोटर मार्गों का निर्माण इस योजना के अंतर्गत किया गया है। अग्रवाल ने कहा है कि विकास की अपार संभावना है यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है । आने वाले समय में ऋषिकेश विधान सभा प्रदेश की मॉडर्न विधानसभा के रूप में विकसित होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *