हरिद्वार- वर्ष 2021 में होने वाले हरिद्वार कुंभ को वैश्विक स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए शुक्रवार को 35 देशों के पर्यटकों के दल को परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने हरिद्वार के धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया। दल के सदस्यों ने चंडीदेवी मंदिर में दर्शन भी किए।
वीआइपी घाट पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने पर्यटकों को स्फटिक की माला पहनाकर कुंभ-2021 में आने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर चिदानंद मुनि ने कहा कि कुंभ में सातों महाद्वीप के करीब दो सौ देशों के प्रतिनिधियों को शामिल कराया जाएगा। ऋषिकेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल होने आए 35 देशों के पर्यटकों का दल महोत्सव संपन्न होने के बाद शुक्रवार को स्वामी चिदानंद मुनि महाराज के सानिध्य में हरिद्वार पहुंचा। चंडीदेवी मंदिर पहुंचने पर उप मेलाधिकारी गोपाल ङ्क्षसह व जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने दल का स्वागत किया। मां के दर्शनों से अभिभूत दल के सदस्यों ने मंदिर में मां चंडी देवी, गंगा मैया, राधे-कृष्ण व भगवान नारायण के भजनों की छठा बिखेरी। चिदानंद मुनि ने उन्हें चंडीदेवी मंदिर के पौराणिक एवं धार्मिक महत्व से परिचित कराया। साथ ही हवन कुंड की राख से सभी का तिलक भी किया। इसके बाद पर्यटकों का दल वीआइपी घाट पहुंचा। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने प्रदेश सरकार कुंभ के भव्य आयोजन की तैयारी में जुटी है। इसमें शामिल होने के लिए कई देशों को निमंत्रण भेजा जाएगा। कहा कि कुंभ के लिए व्यापक स्तर पर योजनाएं बनाई गई हैं और उन कार्य भी शुरू कर दिया गया है। ताकि देश-दुनिया से आने वाले लोग यहां से सशक्त भारत-समृद्ध उत्तराखंड की छवि लेकर वापस लौटें। वीआइपी घाट से दल के सदस्य सीधे हरकी पैड़ी पहुंचे और गंगा में आचमन-पूजन कर स्वयं को धन्य किया। इस दौरान भाजपा नेता नरेश शर्मा भी मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- पर्यटन
- प्रदेश की खबरें
35 देशों के पर्यटकों के दल को कराया धार्मिक स्थलों का भ्रमण
हरिद्वार- वर्ष 2021 में होने वाले हरिद्वार कुंभ को वैश्विक स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए शुक्रवार को 35 देशों के पर्यटकों के दल को परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने हरिद्वार के धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया। दल के सदस्यों ने चंडीदेवी मंदिर में दर्शन भी किए। वीआइपी घाट […]
