• Home  
  • यातायात को लेकर स्वयंसेवियों ने लोगों को किया जागरूक
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

यातायात को लेकर स्वयंसेवियों ने लोगों को किया जागरूक

रुडकी – केएलडीएवी पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन यातायात नियमों की जानकारी दी गई। स्वयंसेवियों ने रहीमपुर गांव के लोगों को सडक़ सुरक्षा के बाबत जानकारी देकर वाहन चलाने के विभिन्न नियमों की जानकारी दी। जैसे दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना,वाहन के आगे पीछे नंबर […]

रुडकी – केएलडीएवी पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
स्वयंसेवियों ने रहीमपुर गांव के लोगों को सडक़ सुरक्षा के बाबत जानकारी देकर वाहन चलाने के विभिन्न नियमों की जानकारी दी। जैसे दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना,वाहन के आगे पीछे नंबर प्लेट होना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करना, ओवर स्पीड से वाहन न चलाना, बच्चों को वाहन न देना आदि अनेक मुद्दों पर जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने लोगों को पंफलेट देकर भी जागरूक किया। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमारी, डॉ. किरन भारती, रणतेज सिंह, हरीश, श्वेता, आकांक्षा, भारती, आंचल, उपासना,राबिया, मनु सालार, शिवानी पाल, सिमरा नाज आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *