रुडकी – शहर में मंगलवार को ई रिक्शा और बड़े वाहनों की आवाजाही अधिक होने पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे खरीददारी करने पहुंचे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।होली त्योहार से पूर्व रुडक़ी शहर के बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों की भीड़ रही। वहीं दूसरी तरफ बाजार में अवैध तरीके से घूमने वाली ई रिक्शाओं से मेन बाजार में जाम लग गया। दोपहर एक बजे रुडक़ी के मेन बाजार में ई रिक्शा और माल वाहक वाहनों की आवाजाही जाम का मुख्य कारण बनी रही। इसके चलते बाजार में त्योहारी खरीदारी करने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महिला खरीदार सुनीता ने बताया कि मेन बाजार में ई रिक्शा की आवाजाही के कारण खरीदारी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापारी रजनीश गुप्ता ने बताया कि ई रिक्शा की आवाजाही बाजार के लिए मुसीबत बनती जा रही है। व्यापारी सौरभ सिंघल ने बताया कि ई रिक्शा की आवाजाही के कारण व्यापारी और खरीदार दोनों को ही परेशानी हो रही है। अनाज मंडी की स्थिति भी मेन बाजार की तरह ही रही। वहीं, हाईवे पर भी धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही बढऩे लगी है। होली पर लोग घरों को जा रहे हैं। इससे वाहनों का दबाव बढऩे लगा है। बसों में भी भीड़ बढ़ रही है।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
ई-रिक्शा और बड़े वाहनों की आवाजाही अधिक होने पर लगा जाम
रुडकी – शहर में मंगलवार को ई रिक्शा और बड़े वाहनों की आवाजाही अधिक होने पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे खरीददारी करने पहुंचे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।होली त्योहार से पूर्व रुडक़ी शहर के बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों की भीड़ रही। वहीं दूसरी तरफ बाजार में अवैध तरीके […]
