विकासनगर – लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क है। क्षेत्र के तमात मार्गों के साथ सीमाओं पर पुलिस गाडिय़ों के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।पछुवादून क्षेत्र यूपी सहित हिमाचल प्रदेश की सीमा से जुड़ा होने के चलते चुनाव आयोग व पुलिस प्रशासन यहां सतर्कता दिखा रहा है। हिमाचल को जोडऩे वाले कुल्हाल, डाकपत्थर बैराज, भीमावाला घाट, कालसी के लालढांग, त्यूणी व यूपी सीमा से सटे दर्रारीट व धर्मावाला चौक पर पुलिस सतर्कता से वाहनों की चेकिंग व संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रही है। सीओ विकासनगर बीएस धोनी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के पालन को पुलिस प्रशासन सतर्क है। दूसरे प्रदेशों की सीमा में जाने आने वाले मार्गों सहित हर रूट पर प्रत्येक दो व चारपहिया वाहनों की तलाशी ली जा रही है। साथ ही, संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
विकासनगर – लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क है। क्षेत्र के तमात मार्गों के साथ सीमाओं पर पुलिस गाडिय़ों के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।पछुवादून क्षेत्र यूपी सहित हिमाचल प्रदेश की सीमा से जुड़ा होने के चलते चुनाव आयोग व पुलिस प्रशासन यहां सतर्कता दिखा रहा […]
