• Home  
  • गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिये जाने को मैं चुनावी मैदान में उतरा हूं: गोपालमणी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिये जाने को मैं चुनावी मैदान में उतरा हूं: गोपालमणी

देहरादून – गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिये जाने को मैं चुनावी मैदान में उतरा हूं और निश्चित तौर पर जनता मुझे अपना समर्थन देगी। यह कहना है टिहरी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संत गोपालमणि महाराज का। अपने मुख्य चुनावी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते होते हुए उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता […]

देहरादून – गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिये जाने को मैं चुनावी मैदान में उतरा हूं और निश्चित तौर पर जनता मुझे अपना समर्थन देगी। यह कहना है टिहरी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संत गोपालमणि महाराज का। अपने मुख्य चुनावी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते होते हुए उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिये को वह चुनावी मैदान में उतरे है, उन्होंने कहा कि जिस घर में गाय होगी वहां से दरिद्रता दूर होगी, पलायन रूकेगा और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर सृजित होंगें और आज के परिवेश में गाय को राष्ट्रमाता घोषित किये जाने की आवश्यकता है और इसके लिए वह संसद में अपनी आवाज को बुलंद करेंगें।उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व के फायर ब्रिगेड नेता प्रवीण भाई तोगडिया की राजनैतिक पार्टी हिन्दुस्थान निर्माण दल ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है और दल के प्रांत अध्यक्ष डा । आर के महाजन ने समर्थन पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा कि दोनों की विचारधारा समाज होने के कारण वह निरंतर गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है और दूसरी ओर प्रवीण भाई तोगडिया भी चुनाव लड़ रहे है लेकिन टिहरी लोकसभा सीट में उनकी प्रबल दोवेदारी व मजबूत स्थिति को देखते हुए हिन्दुस्थान निर्माण दल ने अपना पूर्ण रूप से समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि गौ-गंगा की प्रतिष्ठा, पहाड़ में पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली तािा किसानों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए जनता के द्वार जायेंगें और प्रजातंत्र में जनता ही निर्णायक है और संस्कारवान देवभूमि की कल्पना हमारे स्वपनों में है और हमारा स्वयं का प्रतिनिधि भारत की संसद में देवभूमि की आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि गौ मंत्रालय बनाना, गांवों में गौचर भूमि में सरकार स्तर पर गौशालाओं, गौ सदनों का निर्माण करवाकर उनमें गांव के लोगों को ही गौ सेवकों के रूप में नियुक्ति करवाना एवं अतिक्रमित गौचर भूमि को मुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि गौ पालकों को गोबर एवं गौ मूत्र का उचित मूल्य दिलवाना, गांव गांव में गोबर गैस संयंत्रों की स्थापना कर घर के चूल्हे व मोटर गाडियों के लिए गोबर गैस उपलब्ध करवाना तथा गौमूत्र एवं गोबर से निर्मित उत्पादों को बढावा देना है।
उन्होंने कहा कि पहाड़ की अनेक समस्यायें है जिसका व्यापक स्तर पर समाधान किये जाने की आवश्यकता है जिसके लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दो बड़े हिन्दुत्व चेहरों को एक साथ अपने से निश्चित रूप से विपक्षी दलों की मुश्किलें खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप में उनकी इस चुनाव में विजय होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री के साथ ही सभी सांसदों तक अपनी बात को रखने का प्रयास किया लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने हमारी बात सुनना तो दूर दो मिनट मिलने का समय तक नहीं दिया। इस अवसर पर वार्ता में मीडिया सलाहकार डा । राम भूषण बिजल्वाण, आचार्य राकेश, सुभाष जोशी, लक्ष्मण सिंह नेगी, कृष्णा कांडपाल, मनीष कुडियाल, शूरवीर सिंह मटूडा, यशवंत सिंह रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *