• Home  
  • हरकी पैड़ी से गंगा में कूदकर युवक ने की आत्महत्या
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

हरकी पैड़ी से गंगा में कूदकर युवक ने की आत्महत्या

हरिद्वार – एक युवक ने हरकी पैड़ी से गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक के शव को पुलिस ने शिनाख्त न होने पर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार की सुबह एक युवक हरकी पैड़ी मालवीय घाट के पास से गंगा में कूद गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ […]

हरिद्वार – एक युवक ने हरकी पैड़ी से गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक के शव को पुलिस ने शिनाख्त न होने पर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार की सुबह एक युवक हरकी पैड़ी मालवीय घाट के पास से गंगा में कूद गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते युवक बहकर काफी दूर निकल गया था। युवक की बचाने के पुलिस के जवान कूद पड़े। सुभाष घाट के पास युवक के बाहर निकाला गया और आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घाट के आसपास तलाशी ली तो कुछ लोगों ने युवक के कपड़े पुलिस को दिए। कपड़ों में से ऐसे कुछ कागजात नहीं मिल सके, जिससे युवक की शिनाख्त हो सके। युवक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मान रही है कि युवक आत्महत्या के इरादे से हरिद्वार आया था। नगर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
गुरुवार की दोपहर को जटवाड़ा पुल से गंगानहर में कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक की दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका है। ज्वालापुर पुलिस ने युवक की तलाश को सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सफलता पुलिस को नहीं मिल सकी। बता दें कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि जटवाड़ा पुलिस से एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *