हरिद्वार – लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार लोक सभा में तैनात प्रेक्षक मनोज कुमार जैन,आईएएस(सामान्य प्रेक्षक), नरेश कुमार लाठा, आईएएस (सामान्य प्रेक्षक), डा. पेरियासामी एम, आईआरएस (प्रेक्षक व्यय) एवं चन्द्र प्रकाश मीणा, आईआरएस (प्रेक्षक व्यय) ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। बीएचईएल सेक्टर एक में मानव संसाधन भवन में बनाये जाने वाले मतगणना एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की जा रही है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की 11 विधानसभाओं की मतगणना एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, सुरक्षा की जांच की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने निर्देश दिए कि अधिकारी मतगणना एवं स्ट्रांग रूम से संबंधित तैयारी पूर्ण कर लें।इस अवसर पर एसएसपी जन्मजेय खंडूरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डा. ललित नारायाण मिश्र, वीसी एचआरडीए आलोक पाण्डेय, सचिव एचआरडीए कृष्ण कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, एसडीएम कुसुम चौहान, नुपुर, स्मिता, नोडल अधिकारी मीडिया मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
हरिद्वार – लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार लोक सभा में तैनात प्रेक्षक मनोज कुमार जैन,आईएएस(सामान्य प्रेक्षक), नरेश कुमार लाठा, आईएएस (सामान्य प्रेक्षक), डा. पेरियासामी एम, आईआरएस (प्रेक्षक व्यय) एवं चन्द्र प्रकाश मीणा, आईआरएस (प्रेक्षक व्यय) ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। बीएचईएल सेक्टर […]
