रुडकी – रुडक़ी में बोट क्लब के समीप चुनावी सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे तो विपक्षी दलों पर भी जमकर प्रहार किए। नगर विधायक प्रदीप बत्रा की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा लोकसभा प्रभारी अश्वनी कौशिक ने कहा राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा के लिए केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बननी जरूरी है। और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट भाजपा के पक्ष में कर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी निशंक ने अपने पिछले कार्यकाल में विकास कार्य क्षेत्र में किए और क्षेत्र के विकास के लिए नई सोच के साथ कार्य किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि क्षेत्र और देश के उत्थान के लिए भाजपा को अपना वोट दें। पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि आज हमारा देश विश्व में एक शक्ति के रूप में उभरा है और यह सब मोदी की मजबूत सोच का नतीजा है। कार्यक्रम का संचालन नवीन गुलाटी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल शर्मा, सुनील साहनी, अभिषेक चंद्रा, हरिमोहन गुप्ता, सुशील त्यागी, पवन तोमर, राखी चंद्रा, राकेश गर्ग, हेमंत अरोड़ा, मयंक मेहंदीरत्ता, मोहित, गब्बर सिंह रावत,निरुपमा गौड, वीरमति यादव, मिथलेश राठी, बुद्धि सिंह राणा, तनुज राठी, बृजेश त्यागी, सुबोध यादव, दिनेश मधुकर, नरेंद्र जैन, सावित्रीमंगला, सचिन कश्यप, डॉ. टेकवल्लभ, संजय त्यागी, जेपी शर्मा, धीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
रुडकी – रुडक़ी में बोट क्लब के समीप चुनावी सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे तो विपक्षी दलों पर भी जमकर प्रहार किए। नगर विधायक प्रदीप बत्रा की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा लोकसभा प्रभारी अश्वनी कौशिक ने कहा राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा […]
