• Home  
  • कांगेस पर सीमांत की अनदेखी का आरोप
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कांगेस पर सीमांत की अनदेखी का आरोप

पिथौरागढ़ – भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांगेस पर सीमांत की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा सरकार ही सीमांत की विकास कर सकती है। सोमवार को पूर्व जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी और विधानसभा संयोजक रूकुम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बलुवाकोट, गुइयां, पय्यापौड़ी, ओखलडूंगा में प्रचार किया। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष […]

पिथौरागढ़ – भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कांगेस पर सीमांत की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा सरकार ही सीमांत की विकास कर सकती है। सोमवार को पूर्व जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी और विधानसभा संयोजक रूकुम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बलुवाकोट, गुइयां, पय्यापौड़ी, ओखलडूंगा में प्रचार किया।
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष धामी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सीमांत के साथ सौतेला व्यवहार किया है। सात दशकों के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में हालात बहुत मुश्किल और कठिन हैं। पिछले 5 साल में मोदी सरकार की जन हित योजनाओं ने सीमांत में भी समान विकास से सब का साथ और सबका विकास को मजबूती से कायम रखा है। दूरस्थ क्षेत्रों तक सडक़ स्वास्थ्य और संचार की सुविधा का विस्तार हो रहा है। जौलजीबी में जिला मंत्री लीला बंग्याल ने बरम मण्डल की महिला कार्यकर्ताओं के साथ जौलजीबी दुतिबगड़, बिजेसार, जगोड़ा, चुरानी में प्रचार किया। धारचूला नगर में ब्लाक प्रमुख राधा बिष्ट, पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी और नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष लक्ष्मी परमार ने ग्वालगांव पंचायत वार्ड में प्रचार किया। मौके पर नगर अध्यक्ष हरीश धामी, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरीश सिंह, योगेश गर्ब्याल, अशोक नबियाल, मोहन बहादुर मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *