• Home  
  • बेटी ने लगाया पिता पर दुष्कर्म का आरोप
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

बेटी ने लगाया पिता पर दुष्कर्म का आरोप

हरिद्वार – बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता पर उसकी इकलौती 12 वर्षीय बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दो सप्ताह पहले की है। शुक्रवार देर रात थाने पहुंची किशोरी ने खुद अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज […]

हरिद्वार – बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता पर उसकी इकलौती 12 वर्षीय बेटी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दो सप्ताह पहले की है। शुक्रवार देर रात थाने पहुंची किशोरी ने खुद अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। किशोरी का परिवार मूलरूप से मुजफ्फरनगर यूपी का रहने वाला है और कई वर्ष से बहादराबाद थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है।किशोरी के 164 में बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस शनिवार में किशोरी को कोर्ट में पेश करेगी। किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। किशोरी का आरोप है कि उसके पिता ने उसके साथ निराशाजनक कार्य किया है। किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोप लगाया है कि उसके पिता और उसकी सौतेली मां का व्यवहार ठीक नहीं रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी बहादराबाद के एक निजी स्कूल के कक्षा सात की छात्रा है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *