• Home  
  • हाथियों के झुंड के आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

हाथियों के झुंड के आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल

हरिद्वार – गांव मिस्सरपुर के नजदीक आवासीय कॉलोनी में रविवार देर रात 11 बजे हाथियों के एक झुंड के आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथियों को जंगल की ओर भगाया। मिस्सरपुर के नजदीक आवासीय कॉलोनी खेतों के नजदीक है। देर रात हाथियों के […]

हरिद्वार – गांव मिस्सरपुर के नजदीक आवासीय कॉलोनी में रविवार देर रात 11 बजे हाथियों के एक झुंड के आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथियों को जंगल की ओर भगाया। मिस्सरपुर के नजदीक आवासीय कॉलोनी खेतों के नजदीक है। देर रात हाथियों के कालोनी में घुसने की सूचना राजेश सैनी ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही उप वन क्षेत्र अधिकारी गजेंद्र सिंह टीम के साथ कालोनी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से हाथियों को गंगा की ओर भगाया। उपवन क्षेत्र अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया हाथी गंगा पार कर खेतों की ओर आते हैं जो कालोनी में प्रवेश कर जाते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *