हल्द्वानी। जिले के पुलिस कप्तान बदल गए, पर हल्द्वानी शहर में डीएम कैंप कार्यालय के सामने डिवाइडर नहीं बन सके। दो साल से पुलिस यहां करीब 100 मीटर में दुर्घटना रोकने के लिए एहतियातन बैरियर से डिवाइडर बनाकर काम चला रही है। कई पत्र व्यवहार के बाद भी पुलिस की नहीं सुनी जा रही है। दो साल पहले तत्कालीन एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने यातायात व्यवस्था सुधारने को डीएम कैंप कार्यालय के सामने डिवाइडर बनाकर ट्रैफिक को नियंत्रित करने की पहल शुरू की। 100 मीटर के इस दायरे में यू टर्न के चलते पहले अक्सर दुर्घटनाएं होती थी। तब एसएसपी ने वहां बैरिकेडिंग लगवा दिए थे। प्रयोग सफल होने पर पुलिस ने प्रशासन और लोनिवि को पत्र भेजकर स्थायी डिवाइडर के लिए कहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- प्रदेश की खबरें
डीएम कैंप दफ्तर के सामने दो साल में भी नहीं बन सके डिवाइडर
हल्द्वानी। जिले के पुलिस कप्तान बदल गए, पर हल्द्वानी शहर में डीएम कैंप कार्यालय के सामने डिवाइडर नहीं बन सके। दो साल से पुलिस यहां करीब 100 मीटर में दुर्घटना रोकने के लिए एहतियातन बैरियर से डिवाइडर बनाकर काम चला रही है। कई पत्र व्यवहार के बाद भी पुलिस की नहीं सुनी जा रही है। […]
