Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • फैक्ट्री कर्मी से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

फैक्ट्री कर्मी से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रुडकी – फैक्ट्री से काम समाप्त कर वापस लौट रहे कर्मी से लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से छीना गया बैग और एक चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस मामले में फरार आरोपी की तलाश कर रही है।छह अप्रैल की रात को औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी से काम […]

रुडकी – फैक्ट्री से काम समाप्त कर वापस लौट रहे कर्मी से लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से छीना गया बैग और एक चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस मामले में फरार आरोपी की तलाश कर रही है।छह अप्रैल की रात को औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी से काम कर लौट रहे सौरभ कुमार को तीन बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया था। उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। तमंचा लहराकर बैग को छीनकर मौके से फरार हो गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कपिल राणा निवासी गंगाली थाना फतेहपुर, सहारनपुर के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी विक्रांत राणा निवासी हरनाम सिंह कॉलोनी छुटमलपुर थाना फतेहपुर, सहारनपुर और शिवा राणा निवासी बहेड़ी गोबू जिला सहारनपुर के साथ मिलकर लूटपाट कर बैग छीन लिया था। विरोध करने पर कर्मी के पेट में चाकू मार देने की बात भी कबूली। पुलिस ने दूसरे आरोपी विक्रांत राणा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूटा हुआ बैग बरामद किया। क्षेत्राधिकारी मंगलौर डीएस रावत ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी संजीव थपलियाल, उपनिरीक्षक अशोक कश्यप, लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, प्रवीन रावत, कांस्टेबल आनंद तोमर, धीरेंद्र कुमार ,सचिन कुमार, ललित यादव, संजय रावत, डोडी सिंह, संजीव राठी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *