• Home  
  • दिल्ली से आ रहा यात्री बना जहरखुरानी गिरोह का शिकार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

दिल्ली से आ रहा यात्री बना जहरखुरानी गिरोह का शिकार

रुडकी – दिल्ली से आ रहे यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। ठगों ने उससे मोबाइल और नगदी लूट ली। बेहोशी की हालत में युवक रोडवेज डिपो पर बेसुध अवस्था में गिरा पड़ा रहा। युवक को उसके परिजन तलाशते हुए रुडक़ी बस अड्डे पर पहुंचे थे। दिल्ली से बुधवार देर रात मंगलौर […]

रुडकी – दिल्ली से आ रहे यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। ठगों ने उससे मोबाइल और नगदी लूट ली। बेहोशी की हालत में युवक रोडवेज डिपो पर बेसुध अवस्था में गिरा पड़ा रहा। युवक को उसके परिजन तलाशते हुए रुडक़ी बस अड्डे पर पहुंचे थे। दिल्ली से बुधवार देर रात मंगलौर आ रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना निशाना बना दिया। युवक को रोडवेज बस में बदमाशों ने कोल्डड्रिकं में कुछ नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। इससे युवक अपने होशों हवाश खो बैठा। बदमाशों ने युवक का सारा सामान, मोबाइल और तीस हजार रुपये लूट लिये। युवक बस में ही बेहोश हो गया। परिचालक ने युवक को रुडक़ी रोडवेज डिपो पर उतार दिया। युवक के घर पर नही पहुंचने पर परिजनों ने युवक को तलाशना शुरू कर दिया। गुरुवार दोपहर को युवक के परिजन रुडक़ी बस डिपो पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने युवक को बदहवास हालत में पाया। परिजनों ने बताया कि इकराम भगवानपुर चंदनपुर का निवासी है तथा दिल्ली में काम करता है। पत्नी की तबियत खराब होने के कारण पैसे लेकर घर आ रहा था। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *