• Home  
  • शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक दुराचार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक दुराचार

रुडकी – शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक दुराचार किया गया। युवती ने जब युवक पर शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार नगर निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि वहीं […]

रुडकी – शादी का झांसा देकर युवती से एक साल तक दुराचार किया गया। युवती ने जब युवक पर शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार नगर निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि वहीं के एक युवक ने उसे करीब एक वर्ष पूर्व अपने प्रेम जाल में फंसा दिया था। जिसके बाद वह दोनों लगातार मोबाइल फोन पर बातें करने लगे। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया। उसने युवक से शादी करने को कहा तो वह टालता रहा। बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ दुराचार व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रदीप चौहान का कहना है कि पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *