• Home  
  • डीएम ने पंक्ति में खड़े होकर पत्नी के साथ मतदान किया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

डीएम ने पंक्ति में खड़े होकर पत्नी के साथ मतदान किया

रुद्रप्रयाग – डीएम मंगेश घिल्डियाल ने पंक्ति में खड़े होकर पत्नी उषा घिल्डियाल के साथ मतदान किया। वहीं विधायक भरत सिंह चौधरी व केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने भी अपन मत डाला। गुरूवार सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर कंट्रोल रूम में पहुंचे जहां से उन्होंने सभी मतदेय स्थलों पर निर्वाध […]

रुद्रप्रयाग – डीएम मंगेश घिल्डियाल ने पंक्ति में खड़े होकर पत्नी उषा घिल्डियाल के साथ मतदान किया। वहीं विधायक भरत सिंह चौधरी व केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने भी अपन मत डाला। गुरूवार सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर कंट्रोल रूम में पहुंचे जहां से उन्होंने सभी मतदेय स्थलों पर निर्वाध एंव शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सेक्टर एवं जोनल मस्ट्रिेटों से दूरभाष पर संपर्क बना कर जानकारी ली। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने नगर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुरड स्थित पोलिग बूथ पर आम मतदाता की तरह पंक्ति में खड़े रहकर अपनी बारी का इन्तजार किया। तथा पत्नी उषा घिल्डियाल के साथ काफी देर तक पंक्ति में खड़े रहकर मतदान किया। डीएम ने अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। नोडल अधिकारी मीडिया योगेश जोशी ने भी इसी बूथ पर मतदान किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *