• Home  
  • प्रधानाध्यापक ने कराया अपने बेटे का सरकारी स्कूल में दाखिला
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

प्रधानाध्यापक ने कराया अपने बेटे का सरकारी स्कूल में दाखिला

पिथौरागढ़ – देवीधुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय वालिक और आदर्श स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय गागर में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नए शिक्षा सत्र में प्रवेश लेने वाले बच्चों का धूम-धूम से स्वागत किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय वालिक के प्रधानाध्यापक ने अपने बेटे का प्रवेश सरकारी स्कूल में कराकर ग्रामीणों से अपने […]

पिथौरागढ़ – देवीधुरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय वालिक और आदर्श स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय गागर में प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नए शिक्षा सत्र में प्रवेश लेने वाले बच्चों का धूम-धूम से स्वागत किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय वालिक के प्रधानाध्यापक ने अपने बेटे का प्रवेश सरकारी स्कूल में कराकर ग्रामीणों से अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूल में भेजने में सहयोग की अपील की। बुधवार को राप्रावि वालिक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रवेशोत्सव मनाया गया। प्रधानाध्यापक उत्तम नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को देखते हुए ग्रामीणों को भी अपने पाल्यों को सरकारी स्कूल भेजना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक की पहल का स्वागत किया। नए शिक्षण सत्र में 10बच्चों ने नवीन एडमीशन करवाया। इधर आदर्श स्कूल राप्रावि गागर में प्रधानाध्यापक खडक़ सिंह बोरा के नेतृत्व में नव प्रवेश बच्चों का स्वागत किया गया। अध्यापकों ने बच्चों को तिलक लगाकर मालाएं पहनाई। कक्षा एक से पांच तक नव प्रवेश बच्चों को कापियां और लेखन सामग्री बांटी गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में अब बच्चों की संख्या 89 हो गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *