रुडकी – अकेले रह रहे बुजुर्ग किसान की जमीन हड़पने की नियत से एक युवती ने उससे निकाह कर लिया। युवती अब पूरी जमीन अपने नाम कराने की जिद पर अड़ी हुई है। जबकि बुजुर्ग इस बात पर राजी नहीं है। इसको लेकर दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भनेड़ा निवासी एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की पत्नी का कुछ साल पूर्व निधन हो गया था। उसके पास करीब 25 बीघा कृषि भूमि है। उसकी पहली पत्नी से कोई संतान नहीं है। कुछ लोगों की नजर उसकी भूमि पर लग गई है। मुजफ्फरनगर जनपद के रहने वाले कुछ लोगों ने उससे एक युवती की मुलाकात कराई। युवती ने उससे निकाह करने की बात कही। कुछ दिन पूर्व बुजुर्ग ने 25 वर्षीय युवती के साथ निकाह कर लिया। उसके बाद उसने पूरी कृषि भूमि उसके नाम पर करने का दबाव बनाया। बुजुर्ग इसके लिए राजी नहीं हुआ। उसने पति के खिलाफ तहरीर दे दी। तहरीर की जांच करते हुए कोतवाल प्रदीप चौहान ने बुजुर्ग को बुलाया तथा ग्राम प्रधान से इस संबंध में जानकारी हासिल की। इस संबंध में कोतवाल प्रदीप चौहान का कहना है कि वह मामले की जांच की जा रही है।