रुडकी – युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पति की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। दोनों के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया गया था।मंगलवार सुबह गंगनहर पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिमी अंबर तालाब निवासी राहुल सैनी (30) का शव पड़ोसी के घर में पड़ा हुआ है। पुलिस ने जांच की तो परिजनों ने बताया कि राहुल ने पड़ोसी दंपति को करीब डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। परिजनों का आरोप था कि पड़ोसियों ने करीब एक घंटे बाद घर आकर बताया कि पैर फिसलने से राहुल गिर गया है। काफी उठाने के बाद भी वह उठ नहीं रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पड़ोसी दंपति के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में मिंटू और उसकी पत्नी रेखा उर्फ ममता के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया था। एसएसआई गंगनहर रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी महिला रेखा उर्फ ममता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पति की भूमिका की जांच की जा रही है। अगर जांच में उसकी संलिप्तता मिलती है तो आगे कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले गुरुवार लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसआई से मुलाकात की थी। मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी।
रुडकी – युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पति की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। दोनों के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया गया था।मंगलवार सुबह गंगनहर पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिमी अंबर तालाब निवासी राहुल सैनी […]
