Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • युवक से की 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

युवक से की 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी

हरिद्वार – ज्वालापुर निवासी युवक से एक आरोपी ने 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीडि़त युवक ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।पुलिस के मुताबिक कैथवाड़ा निवासी इनायत एक शोरूम में काम करते हैं। इनायत ने ओएलएक्स पर एक […]

हरिद्वार – ज्वालापुर निवासी युवक से एक आरोपी ने 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीडि़त युवक ने ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।पुलिस के मुताबिक कैथवाड़ा निवासी इनायत एक शोरूम में काम करते हैं। इनायत ने ओएलएक्स पर एक बाइक का विज्ञापन देखा। 45 हजार रुपये में एक बाइक मिल रही थी। लिखे मोबाइल नंबर पर इनायत से संपर्क किया तो युवक ने इनायत को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बुला लिया। एयरपोर्ट के पास पहुंचने के बाद युवक ने आने से इनकार कर दिया और पहले अपने पेटीएम अकाउंट में पैसे डालने के लिए बोला। कई बार में इनायत ने 45 हजार रुपये युवक को पेटीएम कर दिए। धोखाधड़ी का पता तब चला जब आरोपी पांच हजार रुपये नगद और इनायत के खाते की जानकारी मांगने लगा। इनायत जौलीग्रांट और डोईवाला पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। रविवार को इनायत ने ज्वालापुर कोतवाली में आकर अपनी शिकायत की। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के लिए साइबर सेल को भेजी गई है। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। खुला है आरोपी का फोन नंबर आरोपी ने जिस नंबर के पेटीएम खाते पर पैसे मंगवाए उस नंबर पर कॉल जा रही है। आरोपी भी फोन पर बात कर रहा है। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई। पुलिस ने आरोपी से बात करने की जहमत तक नहीं उठाई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *