Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • पेट्रोल पंप कर्मचारी हजारों रुपये लेकर फरार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पेट्रोल पंप कर्मचारी हजारों रुपये लेकर फरार

रुडकी – पेट्रोल पंप कर्मचारी हजारों रुपये लेकर फरार हो गया। पीडि़त पेट्रोल पंप संचालक ने कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी कर्मचारी की लोकेशन खंगाल रही है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर स्थित पेट्रोल पंप संचालक ने शिकायत कर बताया कि एक कर्मचारी काफी समय […]

रुडकी – पेट्रोल पंप कर्मचारी हजारों रुपये लेकर फरार हो गया। पीडि़त पेट्रोल पंप संचालक ने कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी कर्मचारी की लोकेशन खंगाल रही है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर स्थित पेट्रोल पंप संचालक ने शिकायत कर बताया कि एक कर्मचारी काफी समय से कार्यरत था। उक्त कर्मचारी के पास पेट्रोल पंप की करीब 55 हजार रुपये की सेल रकम थी। पेट्रोल पंप पर आकर उक्त कर्मचारी के बारे में जानकारी जुटाई गई तो वह पंप से फरार मिला। पेट्रोल पंप पर कार्यरत अन्य कर्मचारियों से मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला की उक्त कर्मचारी पंप से जा चुका है। पीडि़त ने बताया कि उक्त पेट्रोल पंप कर्मचारी को फोन पर रकम लौटाने की बात कही तो गाली-गलौज कर रकम लौटाने से साफ मना कर दिया। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी कर्मचारी की लोकेशन खंगाली जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *