नई टिहरी – प्रथम विश्वयुद्ध के नायक शहीद वीसी गबर सिंह नेगी की जयंती पर गढ़वाल राइफल के जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं शहीद के पैतृक गांव मज्यूड़ के ग्रामीणों ने स्मारक पर पूजा-अर्चना कर शहीद का भावपूर्ण स्मरण किया। शहीद वीसी गबर सिंह नेगी की जयंती पर उन्हें गढ़वाल राइफल के जवानों, जनप्रतिनिधियों, शहीद के ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सबसे पहले शहीद के गांव मज्यूड़ के लोग शहीद स्मारक पर पहुंचे। वहां उन्होंने स्मारक की परिक्रमा की और पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद लैंसडौन से आए गढ़वाल राइफल के 19 जवानों ने सूबेदार मेजर उत्तम सिंह और सूबेदार विक्रम शाह के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। गढ़वाल राइफल के जवानों ने देशभक्ति गीत और बैंड की धुन पर शहीद का स्मरण किया। इसके बाद श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन की निदेशक माता मंगला और भोले महाराज ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि शहीद गबर सिंह नेगी सेना में भर्ती होने वाले जवानों के प्रेरणास्रोत हैं और सेना से जुडऩे वाले नव युवकों को उनके जीवन कर्म से प्रेरणा लेनी चाहिए।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
प्रथम विश्वयुद्ध के नायक शहीद वीसी गबर सिंह नेगी की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी
नई टिहरी – प्रथम विश्वयुद्ध के नायक शहीद वीसी गबर सिंह नेगी की जयंती पर गढ़वाल राइफल के जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं शहीद के पैतृक गांव मज्यूड़ के ग्रामीणों ने स्मारक पर पूजा-अर्चना कर शहीद का भावपूर्ण स्मरण किया। शहीद वीसी गबर सिंह नेगी की जयंती पर उन्हें […]
