Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर बच्चों ने पौधारोपण अभियान चलाया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर बच्चों ने पौधारोपण अभियान चलाया

हरिद्वार – विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सोमवार को अचिवर्स होम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों ने हाथों में पृथ्वी, वृक्ष आदि के प्रतिरूप लेकर लक्सर रोड में जागरूकता रैली निकाली। बच्चे ये संदेश देते नजर आए ‘सांस तभी ले पाओगे, जब पेड़ों को बचाओगे। नर्सरी, एलकेजी और […]

हरिद्वार – विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सोमवार को अचिवर्स होम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों ने हाथों में पृथ्वी, वृक्ष आदि के प्रतिरूप लेकर लक्सर रोड में जागरूकता रैली निकाली। बच्चे ये संदेश देते नजर आए ‘सांस तभी ले पाओगे, जब पेड़ों को बचाओगे। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने ‘पृथ्वी बचाओ, वृक्ष लगाओ पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कक्षा एक, दो और तीन के बच्चों ने स्कूल परिसर में सौ से अधिक पौधे लगाए। शिक्षा के साथ प्राकृतिक मूल्यों की भी शिक्षा देते हुए प्रधानाचार्य डॉ. एस सरकार ने बताया कि पृथ्वी हमारी माता है और इसका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। स्कूल के निदेशक सचिन और नितिन आलूवालिया ने कहा कि स्वच्छता हमारी संस्कृति है हम सभी को इससे जुडक़र स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना है। संयोजिका स्मिता जेटली ने बच्चों को एक कविता के माध्यम से चारों और फैले प्रदूषण को रोकने का आग्रह किया। संयोजिका नेहा सांगनेरिया ने हस्त निर्मित अखबार के थैले वितरण किया।ये हुए सम्मानितपोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं में अन्नया वर्मा, शुभरत बेंजवाल, नितिया वर्मा, विश्वराज त्यागी, पार्थ मित्तल, वंश अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *