Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • 22 दिनों में 62 लाख का टैक्स वसूला नगर निगम ने
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

22 दिनों में 62 लाख का टैक्स वसूला नगर निगम ने

हरिद्वार – वित्त वर्ष 2019-20 शुरू होते ही नगर निगम ने महज 22 दिनों पर 62 लाख का टैक्स वसूल लिया है। नगर आयुक्त ने रिकार्ड टैक्स वसूली पर टैक्स अनुभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है। निगम का टैक्स अनुभाग मई माह के पहले सप्ताह तक एक करोड़ का टैक्स प्राप्त करने […]

हरिद्वार – वित्त वर्ष 2019-20 शुरू होते ही नगर निगम ने महज 22 दिनों पर 62 लाख का टैक्स वसूल लिया है। नगर आयुक्त ने रिकार्ड टैक्स वसूली पर टैक्स अनुभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है। निगम का टैक्स अनुभाग मई माह के पहले सप्ताह तक एक करोड़ का टैक्स प्राप्त करने का दावा कर रहा है।नगर निगम ने घरेलू और व्यावसायिक संपत्ति कर की वसूली में नया रिकार्ड कायम किया है। वित्त वर्ष 2019-20 को शुरू हुए अभी 22 दिन बीते हैं। लेकिन निगम के टैक्स अनुभाग ने अब तक 62 लाख का टैक्स जमा कर लिया है। हरिद्वार और कनखल क्षेत्र से कर एवं राजस्व निरीक्षक अनिरुद्ध गौड़ ने सबसे अधिक 40 लाख का टैक्स वसूल किया है। इसमें मध्य हरिद्वार क्षेत्र से 30 लाख और कनखल क्षेत्र से 10 लाख का टैक्स प्राप्त हुआ है। वहीं उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र से कर एवं राजस्व निरीक्षक नवीन कुमार ने 20 लाख की टैक्स वसूली की है। ज्वालापुर क्षेत्र से कर एवं राजस्व निरीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट ने अब तक दो लाख का टैक्स वसूला है। हालांकि ज्वालापुर व्यावसायिक संपत्तियों की संख्या भी काफी कम है। गौरतलब है कि वित्त वर्ष की शुरुआत में नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने टैक्स वसूली बढ़ाने को लेकर कर एवं राजस्व अधीक्षक रमेश रावत, राहुल कैंथोला और सुनीता सक्सेना के साथ बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त से मिले निर्देशों के अब अपेक्षाकृत परिणाम सामने आने लगे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *