Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • उत्तराखण्ड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में फिर से आने का दावा : शौर्य डोभाल
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

उत्तराखण्ड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में फिर से आने का दावा : शौर्य डोभाल

देहरादून – इंडिया फांउडेशन के निदेशक शौर्य डोभाल ने कहा कि जनता के बीच का उठा हुआ व्यक्ति ही वास्तव में जनप्रतिनिधि होना चाहिए, ताकि बेहतर विकास की दिशा में काम हो सके। शनिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता मे शौर्य डोभाल ने उत्तराखण्ड की पांचों सीटें भाजपा की झोली […]

देहरादून – इंडिया फांउडेशन के निदेशक शौर्य डोभाल ने कहा कि जनता के बीच का उठा हुआ व्यक्ति ही वास्तव में जनप्रतिनिधि होना चाहिए, ताकि बेहतर विकास की दिशा में काम हो सके। शनिवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता मे शौर्य डोभाल ने उत्तराखण्ड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में फिर से आने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में इतना विकास हुआ है। जितना पिछले सत्तर वर्षों में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि देश की जो इकोनौमी सिस्टम है उसको लेकर तेजी के साथ आगे बढ़ा जा रहा है और वे स्यम उत्तराखण्ड राज्य में इस मिशन को लेकर युवाओं,बच्चों के बीच जाकर काम कर रहे है। उन्होने कहा कि अगले पच्चीस वर्षो में देश की आर्थिक दशा काफी सुधर जाएगी क्योंकि युवा पूरी तरह से जागरूक होकर काम करने लगेगा। पलायन को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी गांव से यदि पलायन होता है तो वह देश के विकास में भागीदार बनता है। इस अवसर पर उनके साथ छात्र नेता शुभंम शिमल्टी भी मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *